मऊ, दिसम्बर 2 -- मऊ। पुलिस महानिदेशक के आदेश के क्रम में जिले में नवम्बर माह में यातायात माह का आयोजन किया गया। माहभर में कुल 31549 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही 35800200 का जुर्माना लगाया गया। अंतिम दिन गाजीपुर तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया एवं उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। पुलिस अधीक्षक ईलामारन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व पुलिस उपाधीक्षक यातायात अंजनी कुमार पाण्डेय की मौजूदगी में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात श्याम शंकर पाण्डेय व यातायात पुलिस का सम्पूर्ण पुलिस बल मौजूद रहा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...