हमीरपुर, दिसम्बर 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। नवंबर माह में चला यातायात माह सिर्फ औपचारिकता में सिमट गया। ब्लैक स्पॉट में लगाए जाने के लिए बनकर आए बोर्ड अभी तक नहीं लग पाए। हादसों में 15 से अधिक लोगों की जानें चली गई और करीब 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ हमेशा के लिए अपाहिज हो गए। हाईवे में आए दिन जाम के झाम ने भी लोगों को बुरी तरह से छकाया। एक से लेकर 30 नवंबर तक चले यातायात माह के तहत लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर अभियान चलता रहा। बैठकें भी हुई। जिसमें हाईवे में टेबल टॉप ब्रेकर बनाने से लेकर कोहरे में होने वाले हादसों को रोकने के लिए व्हाइट पट्टी बनाने के प्रस्ताव हुए। कुछ काम तो हुए, लेकिन कुछ रह गए। सबसे ज्यादा मुश्किल जाम ने खड़ी की। शादी-ब्याह की सहालग के चलते पिछले 15 दिनों से कानपुर-सागर हाईवे पर चलना मुश्क...