रुडकी, दिसम्बर 9 -- कस्बे के सर्विस मार्ग पर मंगलवार सुबह ई-रिक्शाओं के अव्यवस्थित खड़े होने के कारण भारी जाम लग गया। स्थिति यह रही कि मात्र एक किलोमीटर का सफर तय करने में वाहन चालकों को 20 से 25 मिनट तक का समय लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शाओं और अन्य वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। साथ ही 15 वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। सुबह से ही सर्विस मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहा, जिससे जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने उल्टी दिशा में खड़े वाहनों को एक लाइन में चलवाकर मार्ग को खाली कराया। ई-रिक्शा चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि दोबारा सर्विस मार्ग किनारे वाहन खड़े पाए गए तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची। उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.