उरई, फरवरी 23 -- उरई। बदसलूकी से नाराज अधिवक्ताओं ने यातायात प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल विरोध प्रदर्शन किया है। सोमवार को बड़ी संख्या में कालपी रोड कचहरी गेट के बाहर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। वकीलों ने नाराजगी जाहिर कर कार्रवाई की मांग की। पूर्व में बारसंघ के संयुक्त सचिव रह चुके वकील से अभद्रता की गई। सीओ ने मौके पर जाकर मामले को संभाला और कार्रवाई का भरोसा लिाकर अधिवक्ताओं को शांत कराया। कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन दिया। अधिवक्ता गोविंद सिंह एडवोकेट के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता कचहरी गेट के बाहर एकत्र हुए और रोड पर बीचों बीच बैठ कर विरोध प्रकट किया। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया वह 21 फरवरी को कचहरी से काम निपटाने के बाद हनुमान मंदिर जिला परिषद पर दर्शन करने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में यातायात प्रभारी ने रोक कर अभद्रता की। साथ ही फं...