मैनपुरी, अक्टूबर 31 -- मैनपुरी। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान जारी है। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने 87 लापरवाहन चालकों के चालान किए। 1 लाख 10 हजार का जुर्माना लगाया। वहीं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला चालकों को यातायात के नियम बताए। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह शुक्रवार को पुलिस बल के साथ ईशन नदी तिराहा, भांवत चौराहा, करहल चौराहा, सिंधिया तिराहा पर पहुंचे। जहां नियमों को अनदेखा कर वाहन दौड़ा रहे वाहन चालकों को रोका और चालान किया। महिला पुलिस कर्मियों ने महिला चालकों को रोककर वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काली फिल्म लगाकर चला रहे वाहन 3, गलत नं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.