पूर्णिया, मार्च 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।आगामी होली के त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यातायात थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय समेत दर्जनों जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात की तीन टीम के द्वारा दो लाख दस हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। यह अभियान लाइन बाजार, भट्टा बाजार, कटिहार मोड़, गुलाबबाग में चलाया गया। इस संदर्भ में यातायात थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि आगामी होली और लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिला मुख्यालय के आधे दर्जन से अधिक जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया की हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने समेत कई अन्य मामलों में दी लाख से अधिक रुपए का फाइन वसूला गया। उन्होंने कहा कि आम लोगों से लगातार अपील की जा रही है क...