भभुआ, नवम्बर 15 -- भभुआ। शहर के एकता चौक पर यातायात पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस द्वारा बाइक की डिक्की की जांच करने के साथ चालक का ड्राइवरी लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज, प्रदूषण संबंधी प्रमाण पत्र की जांच की। करीब पांच बाइक वैसी मिली, जिसके दस्तावेज पूरे नहीं थे। उनका चलान काटा गया। बिना हेलमेट वाले चालक भी इसमें शामिल थे। उन्हें यातायात नियम का पालन करने की सलाह दी गई। पूर्व मुखिया के पति की रास्ते में हुई मौत भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर पंचायत की पूर्व मुखिया सुशीला देवी के पति सुनील कुमार सिंह की मौत हो गई। बताया गया है कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए बनारस ले जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन उनका अंतिम संस्कार किया। शव यात्रा में काफी लोग जुटे थे। वह एक हिन्दी ...