अमरोहा, फरवरी 16 -- यातायात पुलिस चौकी में धमकी भरा पत्र फेंकने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी की तस्वीर को दिखाकर लोगों से उसके बारे में जानकारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार पांच दिन पूर्व शहर के चौपला स्थित यातायात पुलिस चौकी पर किसी युवक ने धमकी भरा पत्र लिखकर डाल दिया था। इसमें यातायात एसआई का जिक्र किया गया। साथ ही चेकिंग के नाम पर की गई वसूली की वीडियो व अन्य सबूत होने की धमकी देते हुए 30 हजार रुपये की मांग की गई। पत्र डालने वाले युवक की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रविवार को कांवड़ यात्रा से निपटने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। युवक की फोटो दिखाकर पुलिसकर्मी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पत्र में दरोगा को लिखा गया है कि चेकिंग के नाम पर खूब वसूली कर रहे हो...