पटना, मार्च 8 -- बिहार के सभी जिलों में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़ी संख्या में उपकरणों की खरीद की जाएगी। इनमें बॉडी वार्न कैमरे, रोड बैरिकेड्स और डायवर्जन साइन बोर्ड आदि की खरीद शामिल है। वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हेलमेट, एलईडी बैटन, रेलकोट, जैकेट आदि दिए जाएंगे। इन उपकरणों पर करीब 58 करोड़ 62 लाख की राशि खर्च की जाएगी। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को गृह विभाग ने स्वीकृति दे दी है। इनमें 35 करोड़ की राशि राज्य स्कीम मद से खर्च होगी जबकि शेष 23 करोड़ 62 लाख की राशि का व्यय बिहार सड़क सुरक्षा निधि से किया जाएगा। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक 7216 बाडी वार्न कैमरों की खरीद होगी। वहीं, पुलिसकर्मियों के लिए सात हजार से अधिक ट्रैफिक हेलमेट, 7749-7749 रिफ्लेक्टिव जैकेट और रेनकोट भी खरीदे जाएंगे। करीब 5954 एलईडी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.