पटना, जुलाई 9 -- दीघा यातायात थाना द्वारा जेपी गंगा पथ पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले 81 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। चालकों से 2.47 लाख जुर्माना वसूला गया। दीघा यातायात थाना की ओर से मंगलवार शाम जेपी गंगा पर दीघा गोलंबर पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व ट्रैफिक एएसपी आलोक कुमार सिंह ने किया। जांच के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया के अलावा वीआईपी नंबर प्लेट, लाइट और हूटर लगाए कारों का चालान किया गया। वहीं, तेज गति और क्षमता से अधिक यात्री बिठाने वाले ऑटो पर भी जुर्माना लगाया गया। यातायात अधिकारी ने बताया कि कुल 81 वाहनों पर कार्रवाई की गई। मालूम हो कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों वाहनों पर कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार अलग-अलग जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.