गाजीपुर, मई 23 -- दिलदारनगर। नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर सन्दिग्ध व्यक्तियों व वाहनों का बुधवार की रात पुलिस ने अभियान चला कर चेकिंग किया गया। इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहन चालकों का चालान कर 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। चेकिंग के दौरान कुछ वाहन चालक शॉर्टकट रास्ते से निकलने का प्रयास करते पाए गए। वहीं कई बाइक चालक जांच से बचने के लिए मौके से फरार हो गए। गश्त के दौरान पुलिस ने नागरिकों से संवादकर कानून व्यवस्था व सुरक्षा का फीडबैक लेकर लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.