देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया। जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए क्रिटिकल कारिडोर टीम को आधुनिक यातायात उपकरणों के प्रयोग की जानकारी यातायात उप निरीक्षक गुलाब सिंह ने दी। यह प्रशिक्षण थाना कोतवाली, गौरीबाजार, रामपुर कारखाना एवं थाना रूद्रपुर की क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों को दिया गया, जिसमें स्पीडोमीटर, ब्रेथ एनालाइजर एवं बॉडीवार्न कैमरा के सही और प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य तेज गति, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। यातायात उप निरीक्षक ने बताया कि स्पीडोमीटर के माध्यम से ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई, ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान तथा बॉडीवार्न कैमरा से कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित की ज...