मऊ, फरवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। यातायात नियमों का पालन करने को लेकर गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान 200 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। साथ ही साथ आधा दर्जन वाहनों को सीज करने की कार्रवाई किया गया। इस दौरान शहर कोतवाल अनिल सिंह ने चेताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर गुरुवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत बिना हेलमेट, बिना बीमा, ट्रिपल सवारी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई किया गया। नगर क्षेत्र में आजमगढ़ मोड़ से लेकर गाजीपुर तिराहा तक सघन अभियान चलाया गया। चेकिंग के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट पहन...