कन्नौज, दिसम्बर 17 -- यूपी के कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र में बीते दिनों चलाए गए यातायात जागरूकता अभियान के दौरान एक इंटर कॉलेज में बच्चों को जागरूक करने पहुंचे यातायात टीएसआई अफाक खान पर इस्लामिक शिक्षा देने के आरोप का मामला सामने आया था। यह मामला 9 दिसंबर का बताया जा रहा है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा। मामले में एसपी ने टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि लाइव हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में यातायात नियमों की जानकारी देने के दौरान टीएसआई द्वारा कथित रूप से धार्मिक विषयों पर चर्चा की गई, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर आपत्ति जताई गई। इस मामले को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से शिकायत करते हु...