संभल, जनवरी 8 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को आकांक्षा एनजीओ एवं महिला संगठन के सहयोग से श्री अकूजी कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज चंदौसी में सड़क सुरक्षा के प्रचार प्रसार के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रेतर मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी में शर्मिल उपाध्याय अधिकारी बालिका वर्ग एवं जयप्रकाश गौतम अधिकारी बालक वर्ग के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वंयसेवकों ने रैली का आयोजन किया गया। रैली मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज से कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योगेन्द्र कुमार यादव यात्री एवं मालकर अधिकारी, अंजु गुप्ता, राजप्रिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...