अमरोहा, नवम्बर 28 -- मंडी धनौरा। यातायात माह के तहत थाना पुलिस ने गांव चुचैला कला के लिटिल एंजल्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी व पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र यादव ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति गियर वाला वाहन नहीं चला सकता। बिना गियर वाला वाहन चलाने के लिए आयु 16 वर्ष होना जरूरी है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने, हमेशा बाईं दिशा में चलने, दो पहिया वाहन पर हेलमेट के अलावा चार पाहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की। वहीं दूसरी ओर बछरायूं थाना पुलिस ने वाईएमएस पीजी कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष अमित तोमर, प्रबंधक रियाज अहमद, प्राचार्य एके सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...