गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम। यातायात पुलिस और रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन ने रेड सिग्नल पर रूकने के महत्व को समझाने के लिए रविवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत की। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सत्यपाल यादव की देखरेख में राजीव चौक पर रेड सिग्नल को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर यातायात निरीक्षक महेंद्र पाठक, जोनल अधिकारी देवत्त, यातायात पुलिस कर्मचारी और रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन ने वाहन चालकों को जागरूक किया। स्टॉप रेड लाइट हैशटैक के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई। वाहन चालकों को बताया कि सिग्नल जंप करने से सड़क हादसा घटित हो सकता है। इस हादसे में किसी की जान भी जा सकती है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि राजीव चौक शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। ऐसे में इस...