कौशाम्बी, जनवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले की पुलिस ने सोमवार को आमजन को जागरूक किया। लोगों को बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन न चलाने, शराब पीकर ड्राइविंग न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाने और 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता लेने की सलाह भी दी गई। थाना कड़ा धाम एवं थाना मोहब्बतपुर पइंसा की पुलिस टीम ने उपस्थित जनों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.