चंदौली, मई 21 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सुरक्षित यातायात और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। इस क्रम में रविवार की देर रात तक चले अभियान में यातायात पुलिस बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले-85, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले-06 और तीन सवारी वाले 16 वाहनों सहित कुल 141 वाहनों का यातायात नियमों के उल्लंघन में विभिन्न धाराओं में चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची रही। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव अपने अधीनस्थों संग अभियान चला रहे हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस दौरान आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जैसे नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.