लातेहार, फरवरी 2 -- लातेहार प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान समाहरणालय गेट, धर्मपुर चौक एवं थाना चौक के समीप नो पार्किंग क्षेत्रों में संचालित किया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि कई यात्री बस चालक नो पार्किंग स्थल पर बस खड़ी कर सवारियों को चढ़ाने व उतारने का कार्य कर रहे थे, जिससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी और दुर्घटना की संभावना बढ़ रही थी। अभियान के तहत ऐसे वाहनों के विरुद्ध ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन चलान काटा गया।इसके अलावा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 24 बिना हेलमेट के मामलों में तथा 5 बसों द्वारा नो पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के मामलों म...