हमीरपुर, जनवरी 29 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। जेके सीमेंट में आयोजित 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता गोष्ठी एवं बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर एसपी डॉ.दीक्षा शर्मा ने फैक्ट्री कर्मियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाकर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ती है। यही कारण है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी माह में हादसे कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री का यह कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम होना बेहद जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाकर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फैक्ट्री के यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन समय समय पर सुरक्षा ...