हरदोई, दिसम्बर 15 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर चौराहा बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग हरदोई सीतापुर बॉर्डर पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत दर्जनो गाड़ियों का नियम उल्लंघन के तहत चालान किया गया। प्रताप नगर चौकी प्रभारी दीपक कुमार उप निरीक्षक उमाकांत ने दोपहिया चार पहिया वाहन ओवरलोड गन्ना ट्रक, बाइक पर तीन सवारी, चार पहिया पर बिना बेल्ट सहित डेढ़ दर्जन गाड़ियों का चालान किया है। वहीं यातायात प्रभारी बेनीगंज घनश्याम यादव ने रेलवे क्रॉसिंग पर दो दर्जन चार पहिया दो पहिया का चालान किया है। बिना हेलमेट न चलने की सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...