हजारीबाग, दिसम्बर 27 -- चौपारण, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ चौपारण पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में थाना गेट के समक्ष लगातार दो दिनों तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 100 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल लोडिंग और वैध कागजात के बिना वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया। पकड़े गए सभी वाहनों का ऑनलाइन चालान काटकर उसे जुर्माने की राशि की वसूली के लिए जिला परिवहन कार्यालय हजारीबाग को भेज दिया गया है। अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने आम नागरिकों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन दंड से बचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.