प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर संभागीय परिवहन विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जनवरी माह में नियम तोड़ने के मामलों में 20 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। विभाग के अनुसार इन सभी चालकों ने महज एक महीने के भीतर पांच बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया था। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से यह कार्रवाई ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से की गई है। लाइसेंस निलंबन की सूचना संबंधित वाहन चालक के मोबाइल नंबर पर संदेश के जरिए भेजी जाती है। यह निलंबन तीन माह की अवधि के लिए होता है, जिसके बाद दोबारा लाइसेंस जारी किया जाता है। हालांकि, इसके लिए संबंधित व्यक्ति को लिखित में यह आश्वासन देना होता है कि वह भविष्य में यातायात नियमों का पालन करेगा। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.