लातेहार, जनवरी 2 -- लातेहार, प्रतिनिधि। यातायात नियमों के उलंघन करने वाले चालकों को लातेहार थाना चौक एवं धर्मपुर चौक के पास अभियान चला कर उन्‍हें गुलाब के फूल भेंट गये और फूलों की माला पहनाया गया। इस दौरान उनसे यातायात नियमों का पालन करने के लिए अनुनय विनय किया गया। डीटीओ उमेश मंडल एवं डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन यह अभियान थाना चौक एवं धर्मपुर चौक में चलाया गया। इस दौरान यातायात के नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए गांधीगीरी के तर्ज पर उनसे अनुनय विनय की गयी। दुपहिया वाहन चालकों मे बगैर हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले लोगों को फूलों की माला पहना कर उन्हें यातायात नियमों के पालन करने का आग्रह किया गया। वैसे वाहन चालक जो हेलमे...