कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- मंझनपुर, संवाददाता जनपद में अब नवंबर का महीना यातायात माह के रूप में मनाया जाएगा। सोमवार को मंझनपुर चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन कर इसकी शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान डीएम-एसपी ने आम जन को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं बल्कि, जीवन की रक्षा से जुड़ा नैतिक दायित्व है। हम सभी को अपनी, अपने परिवार व समाज की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अभिभावक अपने बच्चों को भी नियमों की जानकारी दें। ताकि, आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सके। पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं के आकड़ों से अवगत कराते हुए यातायात नियमों का पालन करने को प्रेरित किया। कहा कि सड़क दुर्घटनाएं तभी कम होंगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.