लातेहार, जनवरी 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के बानपुर इलाके में अवस्थित बनवारी साहू कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने सड़क सुरक्षा माह के तहत छात्र व छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गयी। प्राचार्य पीके तिवारी ने छात्र व छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी। इस दौरान उन्‍होने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन कने की अपील छात्रों से की। कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही होती है। उन्‍होने नाबालिग बच्‍चों को वाहन नहीं चलाने की अपील की। प्रो तिवारी ने वैसे छात्र जो बाइक ले कर महाविद्यालय आते हैं उन्‍हे अपना ड्राइविंग लाइसेंस बना लेने एवं हेलमेट पहन कर महाविद्यालय आने की अपील की। मौके पर एनएसएस के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। मौक...