चंदौली, नवम्बर 14 -- चंदौली, संवाददाता। यातायात नवंबर माह के तहत जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बीते गुरुवार को यातायात पुलिस टीम और जनपदीय थाने की पुलिस टीम ने विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 572 वाहनों का चालान करते हुए 8,00,700 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। साथ ही यातायात नियमों के प्रति आमजन, वाहन चालकों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। वहीं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के क्रम में ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी बोर्ड लगाए गए। कुल 42 ट्रैक्टर-ट्राली एवं व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रमुख च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.