चंदौली, जनवरी 27 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली मंदिर जीटी रोड पर ड्यूटी पर तैनात यातायात दरोगा को किन्नर ने तमाचा मार दिया। बीते रविवार की देर रात हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस दरोगा की तहरीर पर आरोपी किन्नर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश करने में जुटी है। पीडीडीयू शहर के काली मंदिर जीटी रोड पर यातायात पुलिस के टीएसआई राम गहन राम तैनात था। इसी दौरान एक किन्नर किसी बात पर नाराज़ होकर दरोगा पर हमला कर थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि किन्नर नशे में था। घटना के बाद अन्य पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं पुलिसकर्मियों के कार्रवाई के पहले ही आरोपी किन्नर अपने दो साथियों के साथ टोटो में सवार होकर भाग निकला। कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि किन्नर समेत दो लोगों के खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.