हापुड़, अप्रैल 5 -- नगर के अतिव्यस्तम पक्का बाग चौराहा पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए बाइक सवार युवक को रोकना ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को महंगा पड़ा गया। बाइक रोकने से गुस्साए सिरफिरे युवक ने होमगार्ड के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन यातायात पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पक्का बाग चौराहा पर डयूटी कर रहे होमगार्ड तौफीक ने बताया कि शुक्रवार को उसकी ड्यूटी यातायात व्यवस्था में लगी है। शुक्रवार सुबह वह यातायात पुलिसकर्मियों के साथ पक्का बाग चौराहा पर ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच यातायात नियमों का उल्लंघन कर जा रहे एक बाइक सवार को उन्होंने रोक लिया। होमगार्ड ने युवक से हेलमेट न लगाने का कारण पूछा। इसके साथ ही बाइक के दस्तावेज दिखाने के लिए गया। इसी से गुस्साए युव...