भागलपुर, जुलाई 24 -- भागलपुर। जीरोमाइल गोलंबर के समीप दो ट्रकों के बीच फंसी महिला की जान यातायात पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार सिंह की पहल से बच गई है। महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। महिला की पहचान बहादुरपुर की रहने वाली 43 वर्षीय शशिकला देवी के रूप में हुई है। यातायात डीएसपी ने बताया कि महिला पैदल सबौर की तरफ जा रही थी। अचानक दो ट्रक के बीच फंस गई। महज तीन से चार इंच के फासले के कारण चक्का नहीं चढ़ पाया। दोनों ट्रक के बीच आने से घायल हो गई। बताया कि हल्ला करते हुए दोनों ट्रक के आगे खड़ा हो गया। महिला को निकालने के बाद ट्रक को आगे बढ़ने दिया। घटना के बाद महिला बेसुध हो गई। यातायात पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इस आशय की सूचना परिजनों को दे दी है। महिला को बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.