मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा माह में बुधवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कालेज के छात्र-छात्राओं को यातायात के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था। कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय खतौली के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत इस नाटिका में दैनिक जीवन की उन छोटी गलतियों को दिखाया गया, जो बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनती है। सुरक्षा उपकरण, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट की अनिवार्यता, नशे में वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाने के घातक परिणामों का सजीव चित्रण, स्पीड लिमिट-गति का आनंद, मौत को आमंत्रण जैसे संदेशों के माध्यम से तेज रफ्तार के खतरों को बताया गया, मोबाइल का प्रयोग, वाहन चलात...