देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया। कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। यातायात उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क हादसे में कमी आएगी। इसलिए आप लोग भी खुद यातायात नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी जागरूक करें। बाइक चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग होना चाहिए। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य वाहन चलाते समय नियम का पालन नहीं कर रहा है तो उसे टोके और यातायात नियमों का पालन कराएं। साथ ही नशे में वाहन न चलाने दें और स्पीड में वाहन न चलाने के लिए लोगों को भी जागरूक करें। साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक देवरिया। टाउन हाल स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को साइबर...