हाथरस, जून 24 -- हाथरस। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस द्वारा 398 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाकर ओवर लोड, शराब का सेवन कर वाहन चलाना, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, दोष पूर्ण नम्बर प्लेट, ओवर स्पीड आदि की चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के दौरान 6,02,500 रुपए के 398 चालान किये गये। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.