बागेश्वर, फरवरी 9 -- बागेश्वर, संवाददाता यातायात नियमों का खिलवाड़ करना वाहन चलाना चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के आदेश के बाद यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत थाना बैजनाथ पुलिस ने कृष्ण कुमार पुत्र खीम राम निवासी ग्राम बिमोला को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार कियया। वह सरेआम बिना कागजात के वाहन दौड़ा रहा था। पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत वाहन सीज कर दिया। चालक को गिरफ्तार किया। एमवी एक्ट के अंतर्गत डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.