वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नए साल पर मंदिरों में दर्शन पूजन और जश्न मनाने के लिए बाहरी वाहनों का रेला शहर में आने पर यातायात पुलिस ने बुधवार दोपहर से पूर्व घोषित ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया। इससे शहर की कुछ सड़कों पर दबाव बढ़ गया था। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि मंदिर क्षेत्र और गोदौलिया की ओर वाहनों का पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जगतगंज से लहुराबीर की ओर सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों को रोककर चौकाघाट लकड़ी मंडी डायवर्ट किया जाएगा। गोलगड्डा से सभी तरह के वाहनों को राजघाट की ओर भेजा जाएगा। विश्वेश्वरगंज से वाहन गोलगड्डा की ओर तथा भेलूपुर से सोनारपुरा की ओर नहीं जा सकेंगे, इन्हें ब्रॉडवे होटल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ब्रॉडवे होटल से अग्रवाल तिराहा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें रवींद्रपु...