चंदौली, जून 3 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में बीते रविवार की देर शाम तक यातायात पुलिस के अभियान में 109 वाहनों का चालान किया गया। इसमें बिना हेलमेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उलंघन करने पर कार्रवाई हुई। यातायात उल्लंघन करने पर 1.42 लाख का जुर्माना भी वसूल किया गया। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सीओ यातायात,कृष्णमुरारी शर्मा के अगुवाई में यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बीते रविवार को अभियान चला। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं रोकने को अभियान के क्रम में आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते किया गया। इस दौरान यातायात नियम का उलंघन करने पर कार्रवाई की गई। इस क्रम में बिना हेलमेट के वाहन चलाने, तीन सवारी वाले, वाहनों सहित कुल 109 वाहनों का अन्य धाराओं चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.