कन्नौज, दिसम्बर 15 -- कन्नौज l यातायात नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के दौरान बीते 9 दिसंबर को ठठिया क्षेत्र के एक विद्यालय में टीएसआई अफाक खान पर बच्चों को इस्लामिक शिक्षा देने का आरोप लगा था l मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यातायात उप निरीक्षक बच्चों को कुछ जानकारी देते नजर आ रहे हैं l वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोगों ने उनपर बच्चों को इस्लामिक शिक्षा देने का आरोप लगाया है l ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने उप निरीक्षक अफाक खान को लाइन हाजिर कर दिया है l साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...