पटना, जनवरी 15 -- लोयोला हाईस्कूल कुर्जी में गुरुवार को संस्था मिशन रोड सेफ्टी और जिला परिवहन कार्यालय पटना के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता संस्था मिशन रोड सेफ्टी के प्रमुख अमित कुमार ने छात्रों को यातायात अनुशासन, सुरक्षित ड्राइविंग और आवागमन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी उपेंद्र पाल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों को जीवन रक्षा का संकल्प बताते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार का भी प्रशिक्षण दिया गया। सभी छात्रों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.