मैनपुरी, नवम्बर 16 -- यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालकों को सही रास्ते पर लाने का काम कर रही है। रविवार को पुलिस ने विभिन्न तिराहे चौराहे पर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया तो वहीं 459 चालान भी किए। रविवार को यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शहर के करहल चौराहा, भांवत चौराहा, जेल चौराहा, ईशन नदी तिराहे पर पहुंचे। जहां यातायात माह के तहत चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चालकों को रोककर उनके वाहनों के कागज व ड्राइविंग लाइसेंस चेक किए। यातायात के नियम समझाए। कहा कि यह नियम आपको सुरक्षित घर पहुंचाएंगे, नियमों का पालन करें व अन्य लोगों को भी बताएं। इस दौरान यातायात प्रभारी ने एक वृद्ध महिला को सड़क पार करने में कठिनाई होते देख स्वयं मदद कर सकुशल सड़क पार कराई। वहीं पुलिस ने लापरवाह चालकों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.