बरेली, जून 5 -- दहेज में पचास हजार की रकम न देने पर ससुराल वालों ने महिला को यातनाएं दीं। जिसकी वजह से महिला ने डेढ़ साल के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। मृतका की मां ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के करनपुर कला गांव निवासी ओमप्रकाश ने अपनी बेटी अंगूरी देवी का विवाह 7 जून 2022 को फतेहगंज पूर्वी के तरा खास के भूपेंद्र से किया था। आरोप है कि भूपेंद्र और उसके परिवार वाले दहेज में 50000 की मांग करने लगे। कई बार रिश्तेदारों के बीच समझौता कराकर मायकेवालों ने दहेज देने से असमर्थता जता दी। जिसके बाद से ससुराल वाले अंगूरी देवी को यातनाएं दे रहे थे। आरोप है कि 2 जून को अंगूरी देवी ने डेढ़ साल के मासूम के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका की मां सुशीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति भूपेंद्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.