लखनऊ, दिसम्बर 15 -- हुसैनगंज थाने में याजदान बिल्डर्स के मालिक फहद याजदान और उनके तीन साथियों के खिलाफ फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा बांदा के तिंदवारी के रहने वाले व्यवसायी ने दर्ज कराया है। व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि बिल्डर्स ने उन्हें एलडीए अप्रूव्ड के फर्जी दस्तावेज दिखाकर फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। थानाप्रभारी हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के मुताबिक पीड़ित व्यवसायी रामकरन सिंह बच्चन मूल रूप से बांदा के तिंदवारी के बेंदा गांव निवासी हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि उन्हें और उनके साथी राभवन उपाध्याय को लखनऊ में फ्लैट लेना था। हुसैनगंज सर्वपल्ली विंडसर के रहने वाले शराफत अली से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने याजदान बिल्डर्स के प्रतिनिधि शराफत अली से मुलाकात कराई। शराफत अली ने फर्जी एल...