आगरा, फरवरी 24 -- श्री पार्श्वनाथ जिनालय ताजगंज का अस्थायी चैत्यालय जिनबिंब स्थापना और मुख्य वेदी शिलान्यास समारोह किया जा रहा है। ताजगंज स्थित मदन मोहन धर्मशाला में चल रहे आयोजन में विभिन्न मांगलिक कार्यक्रम हुए। गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज और मुनिश्री विश्वसौम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री पार्श्वनाथ जिनालय ट्रस्ट परिवार ताजगंज की ओर से आयोजित हो रहे कार्यक्रम में दूसरे दिन सबसे पहले इंद्रों ने श्रीजी की प्रतिमाओं की वृहद शांतिधारा की। इसके बाद महोत्सव के सभी पात्रों ने विधानाचार्य आशुतोष जैन शास्त्री के निर्देशन में अष्ट द्रव्यों के साथ श्रीजी के समक्ष अर्घ्य अर्पित कर यागमंडल विधान की मांगलिक कियाएं संपन्न कीं। उपाध्यायश्री ने भक्तों को धर्म पर चलने का मार्ग बताया। इस अवसर पर अपूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.