गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- मोदीनगर। मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर गांव याकूतपुर मवी में जीडीए अधिकारियों ने तीसरी बार अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। विरोध के देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात था। गांव याकूतपुर मवी में डीजे डेंटल कॉलेज के पास 17 हजार वर्ग मीटर कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। बुधवार को जीडीए अधिकारियों बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा गांव तिबड़ा में 22 हजार वर्गमीटर में काटी जा रही अवैध कॉलोनी को तोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...