बरेली, मार्च 23 -- अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता- 2025 मण्डल क्रीड़ा संघ इज्जतनगर द्वारा रविवार को रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड नंबर-04 में यांत्रिक (समाडी) विभाग की टीम और लेखा विभाग की टीम के बीच मुकाबला हुआ। यांत्रिक (समाडी) विभाग ने लेखा विभाग की टीम को 07 विकेट से पराजित किया। आज सोमवार को चार टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। पहले बल्लेबाजी करते हुए लेखा विभाग की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर मात्र 95 रन बनाये। दीपक यादव ने 22, आरके पाण्डेय ने 19 और गौरव पाल ने 18 रनों का योगदान दिया। यांत्रिक (समाडी) विभाग टीम की तरफ से कमल मीणा, रामकेश और भगवान ने 02-02 विकेट तथा अजीत, भीम कुमार और निखिल ने 01-01 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यांत्रिक (समाडी) की टीम से विनीत कुमार के नाबाद 31, राहुल सैनी के 21 और रामकेश मीणा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.