नई दिल्ली, फरवरी 14 -- आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर बेहद खास अंदाज में निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो शेयर किया और बताया कि किस तरह वे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनकी सरकार के एक साल पूरा होने पर सर्टिफिकेट दे रहे हैं। दरअसल भारद्वाज ने जो वीडियो शेयर किया उसके जरिए उन्होंने दिल्ली सरकार पर तगड़ा तंज कसा, क्योंकि इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ दिल्ली की घुटन भरी हवा के बारे में बताते हुए उसकी तुलना गैस चेम्बर से करते दिखाई दे रहे हैं। इस तरह सौरभ ने आदित्यनाथ की कही बातों से ही रेखा सरकार पर हमला बोला। वह भी तब जब आगामी 20 फरवरी को दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार को बने हुए एक साल पूरा होने वाला है, इसल...