नई दिल्ली, मार्च 17 -- अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधानमंत्री मोदी के पॉडकास्ट पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की लेकिन एक अमेरिकी पॉडकास्टर के साथ बैठने और तीन घंटों तक बातचीत करने में वह सहज महसूस करते हैं। पाखंड की कोई सीमा नहीं होती। इससे पहले फ्रिडमैन के साथ तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने विदेश मामलों, निजी जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की। पीएम ने देशभक्ति जगाने के लिए आरएसएस की प्रशंसा की और साथ ही महात्मा गांधी की विरासत की भी सराहना की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस पॉडकास्ट को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी के आलोचना को लोकतंत्र की आत्मा कहने पर भी सवाल उठाया और पीएम मोदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.