मेरठ, दिसम्बर 4 -- जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित वेदांत आश्रम में गीता जयंती महोत्सव में हो रहे ज्ञान यज्ञ बुधवार को श्रीमद्भागवतगीता के आत्म संयम और योग पर प्रवचन किए। विधि विधान से आश्रम में पूजन के बाद महामंडेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज ने श्रीमद्भागवतगीता कहने और सुनने का महत्व बताते हुए कहा कि निरीक्षण और परीक्षण के बाद किए गए कार्य में सफलता मिलती है। गीता का उपदेश दिया तो गया है युद्ध क्षेत्र में, लेकिन इसका विषय है परम शांति की प्राप्ति। यह संपूर्ण जगत आत्मा पर अध्यस्थ है। अपने आत्म स्वरूप को जानने से श्रेय कल्याण साधता है। मौके पर बी डी पांडे, पूरन चंद शर्मा, अनुराधा महेश्वरी, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.