मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भाजपा पश्चिमी जिला के किसान मोर्चा के प्रभारी देवांशु किशोर ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं मध्यम वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी और दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को साकार करता है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। भाजपा नेता मनीष कुमार ने कहा कि बजट में टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं पर केंद्रित है। बजट में कंटेंट क्रिएटर गेमिंग और सेमीकंडक्टर जैसे नए क्षेत्र को बड़ा महत्व दिया गया है। वहीं किसान नेता नीरज नयन ने कहा कि विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। कृषि के क्षेत्र में भारत विस्तार योजना 2026-27 लाई गई है। यह एक नई तकनीकी पहल है जो ए...