जमशेदपुर, फरवरी 1 -- विधायक संजीव सरदार ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें लगा था कि इस बार सरकार पुराने चीज़ को नए लेबल के साथ बेचेगी, लेकिन यह बजट तो पूरी तरह खोखला साबित हुआ। इसमें न तो पुराने वादों का कोई ज़िक्र है और न ही जनता को राहत देने वाली कोई नई घोषणा। उन्होंने कहा कि इस बजट में न किसानों के लिए कुछ ठोस है, न मध्यम वर्ग के लिए कोई राहत, न पढ़ाई-लिखाई को मजबूत करने की कोई ठोस योजना और न ही स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की कोई गंभीर पहल। यह बजट जनता की उम्मीदों के साथ सीधा धोखा है। विधायक ने आगे कहा कि यह बजट विकास का नहीं, बल्कि ठगने वाला बजट है। सिर्फ आंकड़ों और भाषणों का खेल है, ज़मीनी सच्चाई से इसका कोई लेना-देना नहीं। सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे आम आदमी की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.